Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

द्रविड़ और युवराज बाहर, अभिमन्यु और साहा टेस्ट टीम में (लीड-2)

मीरपुर में बांग्लादेश के साथ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए द्रविड़ के जबड़े में चोट लगी थी। उन्हें तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई है। दूसरी ओर, युवराज की बाईं कलाई में चोट है और उन्हें भी आराम की सलाह दी गई है।

युवराज और द्रविड़ की अनुपस्थिति का फायदा तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ और मुरली विजय को मिला। इन दोनों को टीम में जगह दी गई है। मुरली बांग्लादेश दौरे में टीम के साथ थे जबकि गुरुवार को घोषित टीम में बद्रीनाथ की टीम में वापसी हुई है।

द्रविड़ और युवराज के अलावा तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत को भी टीम में जगह नहीं मिली है। श्रीसंत जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चटगांव टेस्ट के बाद स्वदेश लौट आए थे।

बीते रणजी सत्र में नौ मैचों में कुल 47 विकेट लेने वाले मिथुन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन का इनाम मिला है। उन्होंने मुंबई के खिलाफ फाइनल मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की थी। उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्होंने हैट्रिक भी ली थी। बांग्लादेश दौरे पर टीम के साथ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के स्थान पर बंगाल के साहा को टीम में जगह दी गई है।

चयन समिति के अध्यक्ष के. श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा हालात में जो खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध थे, उनमें से सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

बकौल श्रीकांत, "यह टीम पहले टेस्ट मैच के लिए चुनी गई है। हमने हालात के हिसाब से श्रेष्ठ टीम चुनी है। खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट मिलने के बाद हम कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम पर फिर से विचार करेंगे।"

श्रीकांत ने कहा कि पहले टेस्ट के बाद वह द्रविड़ की चिकित्सकीय रिपोर्ट प्राप्त करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "द्रविड़ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने के लिए बेहद उत्सुक थे लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें सावधानीवश तीन सप्ताह तक आराम की सलाह दी है।"

इसके अलावा नागपुर में दो फरवरी से दक्षिण अफ्रीकी टीम के साथ खेले जाने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए भी बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की गई है। मुंबई के बल्लेबाज रोहित शर्मा को इस टीम की कमान सौंपी गई है।

टेस्ट टीम : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, एस. बद्रीनाथ, सचिन तेंदुलकर, वी.वी.एस. लक्ष्मण, हरभजन सिंह, जहीर खान, अमित मिश्रा, प्रज्ञान ओझा, ईशांत शर्मा, सुदीप त्यागी, अभिमन्यु मिथुन और वृद्धिमान साहा।

बोर्ड अध्यक्ष एकादश : रोहित शर्मा (कप्तान), अभिनव मुकुंद, पार्थिव पटेल, अंजिक्य रेहाने, मनीष पांडेय, चितेश्वर पुजारा, अभिषेक नायर, पियूष चावला, आर. अश्विन, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन, शिखर धवन, उमेश यादव और मनप्रीत गोनी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+