कोरस शतरंज : आनंद ने खेला लगातार तीसरा ड्रॉ, अभिजीत और हरिकृष्णा जीते
इस टूर्नामेंट में भारत के पांच खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। टूर्नामेंट के इस संस्करण में हिस्सा लेने वाले किसी एक देश के खिलाड़ियों की यह सर्वाधिक संख्या है। कोरस ग्रैंडमास्टर्स को विश्व का सबसे पुराना और कठिन पारंपरिक शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है।
पांच बार इस खिताब पर कब्जा करने वाले आनंद को सोमवार को पारंपरिक दे मोरियान कम्युनिटी सेंटर में खेले गए ग्रुप-ए के अपने तीसरे मुकाबले क्यूबा के ग्रैंडमास्टर लिनियर डोमिग्वेज पेरेज के साथ बाजी बराबरी करने पर मजबूर होना पड़ा। आनंद ने तीन मुकाबलों से 1.5 अंक जुटाए हैं और वह संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर हैं। ग्रुप-ए को सुपर कटेगरी भी कहा जा रहा है।
सोमवार को भारतीय दल को 'ग्रुप-बी' और 'ग्रुप-सी' में जहां जीत का तोहफा मिला वहीं उसे 'ग्रुप-सी' में सौम्या स्वामीनाथन की हार गम भी झेलना पड़ा। हरिकृष्णा ने जहां ग्रुप-बी में एना मुजीचुक को पराजित किया वहीं अभिजीत ने ग्रुप-सी में स्टीफन कुइपर्स को मात दी।
दिल्ली के परिमार्जन नेगी को भी अपने कप्तान आनंद की तरह ड्रॉ खेलना पड़ा। हालांकि नेगी के लिए खुशी की बात यह रही कि उन्होंने अपने से ऊंची वरीयता प्राप्त खिलाड़ी अर्कादिज नैदित्स को ड्रॉ खेलने के लिए बाध्य किया। दूसरी ओर, सौम्या को रॉब स्वींकल्स के खिलाफ हार बचाने का मौका नहीं मिला। सौम्या की तीन मुकाबलों में यह दूसरी हार है।
आनंद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय दल की अगुआई कर रहे हैं। मेजबान हॉलैंड के अलावा किसी भी देश के तीन से अधिक खिलाड़ी सभी तीन वर्गो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं जबकि भारत इन सबसे आगे निकलकर पांच खिलाड़ियों के साथ अपनी किस्मत आजमा रहा है।
आनंद जहां 'ए' वर्ग में हिस्सा ले रहे हैं वहीं हरिकृष्णा और नेगी 'बी' वर्ग में तथा अभिजीत और सौम्य 'सी' वर्ग में शिरकत कर रहे हैं। आनंद इस टूर्नामेंट के दूसरे सर्वोच्च खिलाड़ी हैं। उनके रेटिंग अंक 2700 हैं जबकि मैग्नस कार्टन 2810 अंकों के साथ सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। हरि ग्रुप 'बी' और गुप्ता ग्रुप 'सी' में दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications