Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 विश्व कप जीता

ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के ख़िताबी मुक़ाबले में पाकिस्तान को 25 रनों से हरा दिया है.

ऑस्ट्रेलियाई जूनियर टीम को विश्व कप का ताज़ पहनाने में मुख्य भूमिका रही हेजलवुड की जिन्होंने चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर पाकिस्तानी बल्लेबाज़ी की रीढ तोड़ दी.

ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 207 रन बनाए जिसके जवाब में पूरी पाकिस्तानी टीम 47 वें ओवर में 182 रन बनाकर आउट हो गई.

न्यूज़ीलैंड के बर्ट सटक्लिफ़ ओवल मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीत कर पहले फ़ील्डिंग का फ़ैसला किया.

ये फ़ैसला सही साबित हुआ दिखा जब महज दस के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज़ पैवेलियन लौट चुके थे.

मैडिनसन को बिना खाता खोले फ़ैयाज़ बट्ट ने पगबाधा आउट किया जबकि टी बीटन को पाँच के निजी स्कोर पर सरमद भट्टी ने कैच आउट कराया.

कमज़ोर बल्लेबाज़ी

फ़ैयाज ने जल्दी ही ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया जब एमआर मार्श सात के स्कोर पर रमीज़ के हाथों लपके गए.

इसके बाद कीथ फ्लोरोस ने पारी संभाली. कील ने 25 और फ्लरोस ने 35 रन बनाए. आर्मस्ट्रॉंग ने 37 रनों का योगदान किया लेकिन आँकड़ा 200 के पार पहुँचाने में मुख्य भूमिका निभाई के रिचर्ड्सन ने जिन्होंने 44 गेंदों पर 44 रन बनाए.

जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और ओपनर एहसान अली दो रन बनाकर हैजलवुड के शिकार बने. लेकिन एक छोड़ से डटे बाबर आज़म और अहमद शहज़ाद ने पारी का स्कोर 69 तक पहुँचाया तभी शेहज़ाद 36 रन बनाकर डोरन की गेंद पर आउट हो गए.

फिर तुरंत आज़म भी 28 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए. मध्य क्रम में अज़ीम ग़ुमान ने 41 और रमीज़ अजीज़ ने 23 रन बनाकर पारी संभालने की कोशिश की पर इनके अलावा निचले क्रम में कोई बल्लेबाज़ नहीं चल सका.

पूरी टीम 182 रन बनाकर आउट हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से हैजलवुड ने चार और डोरन ने तीन विकेट लिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+