मिस्र ने 'अफ्रीका कप ऑफ नेशंस' फुटबाल खिताब जीता
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इस खिताब पर लगातार तीन बार कब्जा जमाने वाली यह पहली अफ्रीकी टीम है। टूर्नामेंट में सबसे अधिक गोल करने वाले मिस्र के खिलाड़ी मोहम्मद नागुई ने खेल खत्म होने से पांच मिनट पहले मैच का एकमात्र गोल किया।
मिस्र के गोलकीपर एसाम अल हाडारी ने अपनी टीम की इस सफलता पर हर्ष जाहिर किया है। हाडारी ने कहा, "यह सर्वश्रेष्ठ टीम है। इसके पीछे कारण यह है कि हमारे पास अच्छे कोच और बेहतरीन खिलाड़ी हैं। हम एक परिवार की तरह रहते हैं और इकाई की तरह खेलते हैं।"
इस मैच के लिए हालांकि 55,000 क्षमता वाले इस्टाडियो डो में सिर्फ 35,000 दर्शक पहुंचे। मैच देखने वाली प्रमुख हस्तियों में अंगोला के राष्ट्रपति जोस एडवडरे डोस सांतोस, फुटबाल की सर्वोच्च संस्था-फीफा के अध्यक्ष सैप ब्लेटर और अफ्रीकी कनफेडरेशन कप के अध्यक्ष इस्सा हायाताउ शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications