टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की टीम में निर्धारित 50 ओवरों में 287 रन बनाए। 63 के योग पर शेन वाटसन के रूप में आस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा। वाटसन ने 33 रन बनाए। वह तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ की गेंद पर बोल्ड हुए। आस्ट्रेलिया के कुल योग में अभी एक ही रन जुटा था कि कप्तान रिकी पोंटिंग भी चलते बने। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।
तीसरे विकेट के लिए शॉन मार्श और माइकल क्लार्क के बीच 85 रनों की साझेदारी हुई। मार्श के रूप में आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा। आउट होने से पहले मार्श ने शानदार 83 रन बनाए।
क्रेग व्हाइट के रूप में 204 के योग पर आस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा। व्हाइट ने 40 गेंदों पर 28 रन बनाए।
इसके बाद पांचवे विकेट के लिए माइक हसी और क्लार्क के बीच 80 रनों की साझेदारी हुई। 284 के योग पर 49 के व्यक्तिगत स्कोर पर हसी आउट हुए। आस्ट्रेलियाई पारी के आखिरी ओवर में क्लार्क भी चलते बने। उन्होंने 90 गेंदों का सामना किया और 80 रन बनाए।
पाकिस्तान की ओर से उमर गुल और राणा नावेद उल हसन ने दो-दो और मोहम्मद आसिफ व सईद अजमल एक-एक विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।