आईएएनएस से बातचीत के दौरान केरल राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष टीपी दासान ने कहा कि इसी महीने खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं।
इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों शिरकत करेंगी। इनमें से आठ केरल की होंगी जबकि शेष टीमों बाहर की होंगी। अंतिम बार यह टूर्नामेंट 1984 में आयोजित किया गया था।
एक समय था जब यह टूर्नामेंट केरल में काफी प्रतिष्ठित दर्जा रखता था। यह टूर्नामेंट खेल प्रशंसक और कोट्टयम के करीब स्थित पूंजार के राज परिवार के सदस्य जी.वी राजा की याद में आयोजित किया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।