टेस्ट मैचों में प्रदर्शन सुधारने की जरूरत : स्ट्रॉस
समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने स्ट्रॉस के हवाले से लिखा है कि जोहांसबर्ग के वांडर्स स्टेडियम में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में मिली पारी की हार के बाद उनकी टीम को अपने प्रदर्शन पर गौर करना होगा क्योंकि टेस्ट मैचों में लगातार जीत हासिल करने के लिए उसमें काफी सुधार की जरूरत है।
स्ट्रॉस ने कहा, "हम टेस्ट मैचों में अपने प्रदर्शन की निरंतरता नहीं बनाए रख पा रहे हैं। हमने एशेज श्रृंखला में जबरदस्त जुझारूपन दिखाया था लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हमारी कमजोरियां एक बार फिर सामने आ गई हैं। हमारी रणनीति ठीक है लेकिन हम गेंदबाजों के अनुरूप परिस्थितियां कायम नहीं कर पा रहे हैं। हमारा भविष्य उज्जवल है लेकिन इसके लिए हमें सकारात्मक विचारों के साथ अपनी कमियों का काट खोजना होगा।"
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली गई चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला 1-1 से बराबर रही। पहला और तीसरा मैच बराबरी पर छूटा था जबकि तीसरे मैच में इंग्लैंड ने एक पारी और 98 रन से जीत हासिल की थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार पलटवार करते हुए चौथा टेस्ट पारी और 74 रन से जीतकर श्रृंखला बराबर करने में सफलता हासिल की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications