चेल्सी ने अब तक कुल 54 अंक जुटाए हैं जबकि मौजूदा प्रीमियर लीग चैम्यियन मैनचेस्टर युनाइटेड के 50 अंक हैं। युनाइटेड को इस सप्ताहांत आर्सेनल से भिड़ना है। इसे लीग के सबसे रोचक मैचों में एक माना जा रहा है।
शनिवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में लिवरपूल ने टॉटेनहम हॉट्सपर को 2-0 से हराया जबकि वोल्डन वांडर्स ने बर्मिघम सिटी को 1-1 की बराबरी पर रोका। लिवरपूल तालिका में चौथे स्थान पर है।
एवर्टन भी अपना लीग मैच जीतने में सफल रहा है। उसने विगान एथलेटिक क्लब को 1-0 से पराजित किया। हल सिटी और वूल्वरहैम्पटन के बीच खेला गया मुकाबला 2-2 के अंतर से बराबरी पर छूटा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।