समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 19 वर्षीय साल्वियो से करार के बदले एटलेटिको प्रबंधन ब्यूनस आयर्स के क्लब लानुस को 80 लाख यूरो देगा।
साल्वियो अपनी नई टीम के साथ जुड़ने के लिए शुक्रवार को मेड्रिड पहुंच रहे हैं। इस दौरान उनका चिकित्सकीय परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद वह क्लब के साथ पांच साल का करार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।