Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फेडरर ने वुड्स को कहा 'ऑल द बेस्ट'

कई महिलाओं के साथ विवाहेत्तर संबंधों की बात सार्वजनिक होने के बाद से वुड्स विवादों में हैं। इसका असर न सिर्फ उनके पेशेवर जिंदगी पर बल्कि निजी जीवन पर भी पड़ा है। उनकी पत्नी एलिन उनसे दूर जा चुकी हैं और तलाक लेने की तैयारी में हैं। कई कंपनियों ने उनसे करार भी तोड़ लिए हैं।

वुड्स और फेडरर लंबे समय से अच्छे दोस्त हैं। वुड्स के विवादों में घिरने के बाद यह पहला मौका है जब फेडरर ने इस संबंध में कोई टिप्पणी की है। आस्ट्रेलियन आोपन में शिरकत करने यहां पहुंचे फेडरर से जब वुड्स से जुड़े मौजूदा घटनाक्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी शुभकामनाएं वुड्स के साथ हैं।

स्थानीय समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' अनुसार फेडरर ने कहा, "मैं वुड्स के निजी जीवन के बारे में बात नहीं कर सकता। मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। आशा करता हूं कि वह अपनी परेशानियों से उबरकर जल्द ही गोल्फ कोर्स पर वापसी करेंगे।"

रोल मॉडल का दर्जा रखने वाले खिलाड़ियों की छवि के बारे में पूछ गए एक सवाल पर फेडरर ने कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए उसकी व्यक्तिगत छवि महत्वपूर्ण होती है और हर खिलाड़ी को इसे समझना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+