आस्ट्रेलियन ओपन : जेई की चुनौती तोड़ हेनिन फाइनल में (लीड-1)
गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व सर्वोच्च वरीयता खिलाड़ी हेनिन ने चीन की झेंग जेई को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से पराजित किया। मैच के दौरान सिर्फ एक गेम गंवाने वाली हेनिन ने मात्र 51 मिनट में पहली बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंचीं जेई की चुनौती समाप्त कर दी।
हेनिन ने अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम वर्ष 2008 में आस्ट्रेलियन ओपन के तौर पर ही खेला था। उस समय वह क्वार्टर फाइनल में रूस की खिलाड़ी मारिया शारापोवा के हाथों हार गई थीं। शारापोवा ने उस वर्ष खिताब जीता था।
बहरहाल, शनिवार को होने वाले खिताबी मुकाबले में 27 वर्षीय हेनिन का सामना विश्व की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस स्टार अमेरिका की सेरेना विलियम्स के साथ होगा।
सेरेना ने पांचवीं बार इस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने के लिए गुरुवार को चीन की खिलाड़ी ली ना को कड़े संघर्ष के बाद 7-6 (7-4), 7-6 (7-1) से हराया। सेरेना ने 33 विनर्स लगाए जबकि ली ना के खाते में 21 विनर्स दर्ज हुए।
अपने करियर के 12वें ग्रैंड स्लैम के लिए प्रयासरत सेरेना ने 16वीं वरीयता प्राप्त ली ना के खिलाफ चार मैच प्वाइंट हासिल किए। ली ना पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंची थीं।
वर्ष 2003, 2005, 2007 और 2009 में यहां खिताब जीत चुकीं सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैंने मैच प्वाइंट के दम पर ली ना की चुनौती तोड़ी। ली ना बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्हें हराना आसान नहीं था और यही सोचकर मैंने अपनी सर्विस को बेहतर रखने की कोशिश की।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications