Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को हराया

दुबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने शुक्रवार रात एकदिवसीय श्रृंखला के चौथे मुकाबले में दक्षिणी अफ्रीका के खिलाफ एक विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने श्रृंखला में 2-2 की बराबरी कर ली।

स्थानीय दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट पर 274 रनों का स्कोर खड़ा किया। पाकिस्तानी टीम ने एक गेंद शेष रहते नौ विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रृंखला का आखिरी मैच सोमवार को खेला जाएगा।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। उसे छह रनों के स्कोर पर इमरान फरहत के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद मोहम्मद हफीज और यूनुस खान के बीच 58 रनों की महत्वपूर्ण ससाझेदारीर हुई। हफीज 29 गेंदों पर तेज 42 रनों की पारी खेली।

हफीज के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान यूनुस ने एक छोर पर डंटे रहे। उन्होंने पहले असद शफीक के साथ 56 रनों की साझेदारी की और फिर शाहिद अफरीदी के साथ 40 रन जोड़े। यूनुस ने 73 रन बनाए। अब्दुल रज्जाक ने 33 और वहाब रियाज ने 18 रन बनाकर अपनी टीम को एक रोमांचक जीत दिलाई।

इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत छह विकेट पर 274 रन बनाए। स्मिथ ने 105 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 92 रन बनाए। उनके अलावा एबी डीविलियर्स ने 49 और जेपी ड्युमिनी ने 36 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से शोएब अख्तर, वहाब रियाज और हफीज दो-दो विकेट चटकाए। यूनुस को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, November 6, 2010, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+