हॉकी विश्व कप के लिए पाकिस्तानी टीम घोषित
समाचार पत्र 'द न्यूज' के मुताबिक पाकिस्तान को ग्रुप-बी में भारत और आस्ट्रेलिया के साथ रखा गया है, लिहाजा चयनकर्ताओं ने इस टीम में युवाओं और अनुभवी खिलाड़ियों का सही मिश्रण कायम करने की कोशिश की है।
ग्रुप-बी में भारत और आस्ट्रेलिया के अलावा पाकिस्तान को दक्षिण अफ्रीका और स्पेन जैसी मजबूत टीमों से भिड़ना होगा। पाकिस्तानी टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
विश्व कप के लिए ग्रुप-ए में अर्जेटीना, कनाडा, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, हॉलैंड और न्यूजीलैंड की टीमों को रखा गया है।
टीम इस प्रकार है : नासिर अहमद और अकबर (गोलकीपर), जीशान अशरफ, सोहेल अब्बास और मोहम्मद राशिद (डिफेंडर), मोहम्मद इरफान, वसीम अहमद, मोहम्मद इमरान, फरीद अहमद और सज्जाद अनवर (मिडफील्डर), रेहान बट्ट, शकील अब्बासी, अब्दुल हसीम खान, मोहम्मद जुबेर, अख्तर अली, उमर भुट्टो, अब्बास हैदर और मोहम्मद रिजवान (फारवर्ड)।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications