Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमला और कैलिस का अर्धशतक, दक्षिण अफ्रीका मजबूत (लीड-1)

मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट खोए 44 रन बनाने वाली मेहमान टीम ने खबर लिखे जाने तक तीन विकेट के नुकसान पर 283 रन बना लिए थे। जीन पॉल डुमिनी 27 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मार्क बाउचर ने खाता नहीं खोला था।

दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (45), एश्वेल प्रिंस (42) और अब्राहम डिविलियर्स (27) के विकेट गंवाए हैं। अमला ने 122 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 72 और कैलिस 58 गेंदों पर आठ चौकों तथा तीन छक्कों की मदद से 63 रन बनाए लेकिन चोट लगने के कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। नियमत: दोनों फिर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं।

पहले दिन 16 रन पर नाबाद लौटे प्रिंस 114 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 42 रन बनाकर आउट हुए जबकि कप्तान ने 60 गेंदों की अपनी तेज पारी के दौरान आठ चौकों की सहायता से 45 रन बनाए। स्मिथ 30 रन बनार नाबाद लौटे थे।

इससे पहले, अभिषेक नायर के शानदार शतक और शिखर धवन के अर्धशतक की बदौलत बोर्ड अध्यक्ष एकादश टीम ने अपनी पहली पारी में 318 रन बनाए थे। एक समय टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही बोर्ड एकादश टीम ने अपने छह विकेट 114 रन पर ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद नायर और धवन ने सातवें विकेट के लिए 181 रन जोड़कर अपनी टीम को सस्ते में सिमटने से बचा लिया।

नायर ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 16 चौकों की मदद से 100 रन बनाए जबकि धवन ने 120 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 70 रन बनाए। इसके अलावा पिछले रणजी सत्र में सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडेय ने भी 43 रनों की पारी खेली।

अभिनव मुकुंद (8), पार्थिव पटेल (8), अंजिक्य रेहाने (12), रोहित शर्मा (20), चितेश्वर पुजारा (17), पीयूष चावला (8) और आर. अश्विन (8) ने निराश किया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्न मोर्कल और वायने पार्नेल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए हैं जबकि डेल स्टेन, जेहान बोथा और कैलिस को एक-एक सफलता मिली।

इस दो दिवसीय मैच के बाद इसी मैदान पर भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट मैच 14 फरवरी से कोलकाता में होना है। दोनों टीमों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला भी खेली जानी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+