समाचार पत्र 'द डेली टेलीग्राफ' के मुताबिक प्रिंस लंकाशायर टीम में श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा का स्थान लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय व्यस्तता के कारण संगकारा शुरुआती काउंटी मैचों में नहीं खेल सकेंगे।
32 वर्ष के प्रिंस ने पिछले सत्र में भी लंकाशायर के लिए स्थानापन्न खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा लिया था। वह भारत के कलात्मक बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण की अनुपस्थिति में खेले थे। उस दौरान प्रिंस ने छह मैचों में 52.60 के औसत से रन बटोरे थे।
लंकाशायर के कोच पीटर मूर्स ने कहा, "प्रिंस ने पिछले सत्र में हमें मिली शुरुआती सफलता में अहम भूमिका निभाई थी। वह दबाव में खेलने वाले एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यही सोचकर हमने उन्हें इस वर्ष भी अपने साथ जोड़ा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।