Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को दिया 278 रनों का लक्ष्य

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर आठ विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए।

मेजबान टीम की ओर से माइकल हसी ने सर्वाधिक 67 रनों का योगदान दिया जबकि नेथन हॉरित्ज 39 गेंदों पर एक चौके और चार छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद लौटे।

75 गेंदों की अपनी पारी में चार चौके लगाने वाले हसी के अलावा कैमरून व्हाइट ने भी 44 रन बनाए। व्हाइट ने 63 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का लगाया।

इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन ने 32 और कप्तान रिकी पोंटिंग ने 30 रनों का योगदान दिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद आसिफ ने तीन विकेट झटके।

सईद अजमल को दो सफलताएं मिली जबकि शाहिद अफरीदी और नवेद उल हसन ने एक-एक विकेट हासिल किया। पांच मैचो की श्रृंखला में मेजबान टीम 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+