साओ पाओलो, 15 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी जुआन कार्लोस फरेरो ने पोलैंड के लुकास्ज कोबुत को हराकर ब्राजील ओपन टेनिस चैम्पियनशिप का खिताब जीत लिया।
फरेरो ने रविवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में कोबुत को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से मात दी। खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट्स डॉट कॉम' के अनुसार एक घंटे तक चले मुकाबले में फरेरो प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी पर पूरी तरह हावी रहे।
पूर्व विश्व नंबर एक फरेरो यह खिताब जीतने वाले तीसरे स्पेनिश खिलाड़ी बन गए। इससे पहले स्पेन के निकोलस एलमैग्रो ने वर्ष 2008 में और टॉमी रोब्रेडो ने बीते साल यह खिताब अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।