ज्यादा दिन अलग नहीं रह सके हेमिल्टन और श्रेजिंगर
वेबसाइट 'कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक अपने-अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए हेमिल्टन और श्रेजिंगर ने इस वर्ष जनवरी में एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया था।
उनका यह फैसला ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सका क्योंकि हाल ही में दोनों को लॉस एंजेलिस में साथ-साथ खरीददारी करते देखा गया। इसे लेकर हेमिल्टन ने कहा कि श्रेजिंगर और उन्होंने फिर से साथ-साथ रहने का फैसला किया है।
हेमिल्टन इन दिनों नए फार्मूला वन सत्र की शुरुआत के लिए बहरीन में हैं। हेमिल्टन का कहना है कि उन्होंने श्रेजिंगर के साथ फिर से रहना स्वीकार कर लिया है, लेकिन दोनों के व्यस्त कार्यक्रम प्रेम में आड़े आ रहे हैं।
हेमिल्टन ने कहा, "मैं चाहता हूं कि श्रेजिंगर बहरीन आएं लेकिन उनके पास समय नहीं है। हमने साथ-साथ रहते हुए अपने-अपने करियर पर ध्यान देना स्वीकार किया है। अगर वह समय निकालकर यहां पहुंचती हैं, तो मेरे लिए खुशी की बात होगी लेकिन मैं जानता हूं कि उनके पास फिलहाल समय की कमी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications