पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया को दिया 213 रनों का लक्ष्य (लीड-1)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम 49.3 ओवरों में 212 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। पाकिस्तान के लिए उमर अकमल ने 67, फवद आलम ने 63 ओर शोएब मलिक ने 36 रन का योगदान दिया।
उमर ने अपनी 102 गेंदों की पारी में दो चौके और एक छक्का लगाया जबकि फवद ने 70 गेंदों की तेज पारी में चार चौके जड़े। मलिक ने 62 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके लगाए।
क्लिंट मैके (35/4), रेयान हैरिस (44/3) और मिशेल जानसन (42/2) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सके।
पाकिस्तानी टीम ने एक समय 76 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन उसके बाद उमर और फवद ने पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़कर उसे मुश्किल से उबारने का काम किया। उससे पहले उमर ने मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 60 रन जोड़े थे।
सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट (0), खालिद लतीफ (0), यूनुस खान (3), शाहिद अफरीदी (1), सरफराज अहमद (6) और राणा नवेद उल हसन (8) ने निराश किया।
इफ्तिकार अंजुम ने 8 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 16 रन बनाए। मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला 4-0 से अपने नाम कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications