Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर-19 विश्व कप: आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश जीते (लीड-1)

क्वींसलैंड/लिंकन, 16 जनवरी (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड में खेले जा रहे अंडर-19 विश्व कप में शनिवार को आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश ने अपने-अपने मैच जीत लिए।

आस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 108 रनों के भारी अंतर से मात दी। अमेरिका को जीत के लिए 263 रनों का लक्ष्य मिला था परंतु उसके बल्लेबाज आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण के सामने पस्त हो गए। अमेरिकी टीम 41.2 ओवरों में 154 रनों के स्कोर पर सिमट गई। अमेरिका की ओर से एंडी मोहम्मद ने सर्वाधिक 70 रनों की पारी खेली।

आस्ट्रेलिया की ओर से एलिस्टर मैकडेरमॉट सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 29 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा जॉश हेजलवुड और एडम जाम्पा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने 49.3 ओवरों में 262 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से सलामी बल्लेबाज टॉम बिटन ने सर्वाधिक 73 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड ने एक मैच में हांगकांग को नौ विकेटों से पराजित कर दिया। इंग्लैंड ने 186 रनों का लक्ष्य 30.1 ओवरों में सिर्फ एक विकेट गवांकर हासिल कर लिया। जेम्स विंसे ने 76 और जोए रूट ने 71 रनों की नाबाद पारी खेली।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। हांगकांग की ओर से निजाकत खान को छोड़कर कोई दूसरा बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। हांगकांग की पूरी टीम 48.5 ओवरों में 185 रनों पर ढेर हो गई। खान ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से डेविड पेन ने तीन और नाथन बक ने दो विकेट चटकाए।

मेजबान न्यूजीलैंड ने एक मुकाबले में कनाडा को नौ विकेट से हराया। कीवी टीम ने 129 रनों का लक्ष्य 19.1 ओवरों में ही एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से जिमी नीशम ने 47 और टॉम लैथम ने 41 रन बनाए। हैरी बोम ने भी नाबाद 29 रन बनाए।

मेजबान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की पूरी टीम 29.3 ओवरों में महज 128 रनों पर ढेर हो गई। कीवी टीम की ओर से डॉग ब्लैकवेल और लोगान वान बीक ने तीन-तीन विकेट चटकाए।

उधर, बांग्लादेश ने पापुआ न्यू गुयाना को पांच विकेटों से पराजित किया। बांग्लादेशी टीम को 190 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे उसने 27.2 ओवरों में पांच विकेट गवांकर हासिल कर लिया। शब्बीर रहमान ने बांग्लादेश की ओर से नाबाद 51 रनों की पारी खेली।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+