Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कलमाडी के खिलाफ परगट का वाकप्रहार जारी

कलमाडी पर हॉकी इंडिया (एचआई) के चुनाव जानबूझकर टालने का आरोप लगाने वाले परगट ने बुधवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि देश में हॉकी प्रशासन को किसी कॉरपोरेट संगठन की तरह चलाया जाना चाहिए।

बकौल परगट, "एचआई को किसी कारपोरेट संगठन की तरह चलाया जाना चाहिए। इसका काम एक ऐसे संगठन के तौर पर चलना चाहिए, जिसमें हर काम सही दिशा में हो। इस काम में हमारे खिलाड़ियों, कोच और अन्य अधिकारियों की समान भूमिका होनी चाहिए और ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए, जिसके कारण कोई विद्रोह करने पर बाध्य हो।"

परगट ने कहा कि एचआई में कलमाडी का जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा, "हम हरगिज नहीं चाहेंगे कि कोई एचआई को रिमोट कंट्रोल की तरह उपयोग में लाए। इसे स्वतंत्र संस्था के रूप में काम करने की आजादी मिलनी चाहिए। ऐसे माहौल में हमारे राष्ट्रीय खेल का दम घुट रहा है। अगर हम परिणाम की आशा कर रहे हैं तो हमें और अधिक स्वायत्तता मिलनी चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+