भोजनकाल तक बांग्लादेश के 6 खिलाड़ी आउट (लीड-1)
स्थानीय जौहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में बांग्लादेश को दूसरे दिन के स्कोर तीन विकेट पर 59 रनों से आगे खेलते हुए तीसरे दिन पहला झटका मोहम्मद अशरफुल के रूप में लगा। वह दो रनों के निजी स्कोर पर ईशांत शर्मा का शिकार बन गए। ईशांत का यह दूसरा विकेट था।
अशरफुल के आउट होने के बाद कप्तान शकीबुल हसन भी जहीर खान की गेंद पर चकमा खा गए और 17 रनों के निजी स्कोर पर भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान वीरेंद्र सहवाग को कैच थमा बैठे। शकीबुल के रूप में जहीर ने मैच का अपना तीसरा विकेट झटका।
इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद रकीबुल हसन भी पेवेलियन लौट गए। उन्हें एस श्रीसंत ने 17 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। भोजनकाल तक महमुदल्ला 14 और मुशफिकुर रहीम आठ रन बनाकर नाबाद थे।
भारतीय टीम की पहली पारी 243 रनों पर सिमट गई थी। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 105 रन बनाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications