Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चटगांव में जीत से 2 विकेट दूर है भारत (लीड-3)

मेजबान टीम ने खबर लिखे जाने तक 253 रन बनाए थे। मुश्फिकुर रहीम 57 और सैफुल इस्लाम आठ रन बनाकर खेल रहे थे। मुश्फिकुर ने अपनी 80 गेंदों की पारी में 10 चौके लगाए हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने दो विकेट खोकर 67 रन बनाए थे।

मैच के पांचवें दिन बांग्लादेश ने तमीम इकबाल (52), मोहम्मद अशरफुल (27), रकीबुल हसन (13), सकीबुल हसन (17), महमुदुल्लाह (20) और शहादत हुसैन (24) के विकेट गंवाए। तमीम चौथे दिन 23 और अशरफुल 16 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। तमीम ने अपनी 122 गेंदों की संघर्षपूर्ण पारी में छह चौके लगाए।

भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने तीन विकेट झटके हैं जबकि जहीर खान और अमित मिश्रा के खाते में दो-दो विकेट आए हैं। कार्यकारी कप्तान वीरेंद्र सहवाग ने भी एक सफलता हासिल की है।

सचिन तेंदुलकर (105 नाबाद) के करियर के 44वें टेस्ट शतक की बदौलत भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 243 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम की पहली पारी मैच के तीसरे दिन 242 रनों पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को एक रन की बढ़त मिली थी।

पहली पारी में सहवाग ने भी 52 रनों का योगदान दिया था। भारत ने अपनी दूसरी पारी आठ विकेट पर 413 रनों पर घोषित कर दी थी। सहवाग ने दूसरी पारी में भी 45 रनों का योगदान दिया जबकि गौतम गंभीर ने अपने करियर का नौवां शतक लगाते हुए 116 रनों की नायाब पारी खेली। इसके अलावा वी.वी.एस. लक्ष्मण ने नाबाद 69 और मिश्रा ने 50 रन बनाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+