हक के लिए और 4 वर्ष वुड्स के साथ रहेंगी एलिन
समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक 2004 में वुड्स के साथ शादी रचाने वाली स्वीडन की इस मॉडल को उनके वकीलों ने सलाह दी है कि वुड्स की 50 करोड़ पाउंड की कुल संपत्ति का आधा हिस्सा हासिल करने के लिए उन्हें अदालत में यह दिखाना होगा कि वह 10 वर्ष से विवाहित हैं।
वुड्स और एलिन की शादी के छह वर्ष हुए हैं। एलिन फिलहाल अपने बच्चों के साथ वुड्स से अलग रह रही हैं। एलिन के एक दोस्त ने कहा, "एलिन ने और चार वर्ष तक वुड्स के साथ बने रहने का फैसला किया है। वुड्स की संपत्ति का आधा हिस्सा हासिल करना उनका अधिकार है और इसके लिए वह यह समझौता करने को तैयार हैं।"
कम से कम 19 महिलाओं के साथ अवैध संबंधों का खुलासा होने के बाद वुड्स के निजी और पेशेवर जीवन में भूचाल आ गया है। गोल्फ से अनिश्तिकाल के लिए संन्यास लेने के बाद वह अभी अमेरिका में ही अपना इलाज करा रहे हैं। एलिन जहां उनसे दूर चली गई हैं वहीं कई प्रमुख प्रायोजक उनसे नाता तोड़ चुके हैं। इस कारण वुड्स को रोजाना कम से 10 लाख डॉलर का नुकसान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications