जोहांसबर्ग टेस्ट : दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को पारी और 74 रन से हराया
रविवार को मैच के चौथे दिन मोर्न मोर्कल (59/4), डेल स्टेन (64/2), जीन पॉल डुमिनी (10/2) और वायने पार्नेल (17/2) ने इंग्लैंड की दूसरी पारी 169 रनों पर समेट कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई।
इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में पॉल कोलिंगवुड ने सर्वाधिक 71 रन बनाए। उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाए। मेहमान टीम 42.5 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 180 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम ने कप्तान ग्रीम स्मिथ (105), मार्क बाउचर (95), हाशिम अमला (75) और अब्राहम डिविलियर्स (58) की शानदार पारियों की बदौलत अपनी पहली पारी सात विकेट पर 423 रन पर घोषित कर दी थी।
इस जीत के साथ मेजबान टीम चार मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करने में सफल रही। पहला और तीसरा टेस्ट मैच बराबरी पर छूटा था जबकि इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच एक पारी और 98 रन से जीता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications