अंतिम गेंद पर जीतीं इंग्लैंड की महिलाएं (लीड-1)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों की समाप्ति तक पांच विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए जबकि मेहमान टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। इंग्लैंड के आठ बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे।
इंग्लैंड की ओर से जेनी गुन ने सर्वाधिक 34 रन बनाए जबकि कप्तान चार्लोट एडवडर्स ने 28 रनों का योगदान दिया। बेथ मोर्गन तथा लाडिया ग्रीनवे 16-16 रन बनाकर आउट हुईं। डेनिएल हाजेल 14 रन बनाकर रन आउट हुईं।
भारत की ओर से सोनिया ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि गौहर सुल्तान और रुमेली धर को एक-एक सफलता मिली। इंग्लैंड के तीन बल्लेबाज रन आउट हुए।
इससे पहले, भारत की ओर से मिताली राज ने सर्वाधिक 30 रनों का योगदान दिया था जबकि प्रियंका रॉय और सुलक्षणा नाइक ने 21-21 रन बनाए थे। अमिता शर्मा 15 रन बनाकर नाबाद लौटीं। मिताली ने अपनी 26 गेंदों की पारी में चार चौके लगाए।
इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा और तीसरा मैच भी बांद्रा-कुर्ला काम्पलेक्स मैदान पर खेला जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications