समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक किसी सजीव मैच के थ्री-डी प्रसारण का यह पहला मौका होगा। इस संबंध में कई वर्षो से काम चल रहा था। तकनीकी परेशानियों पर विजय पाने के बाद ईएसपीएन ने इस आशय की घोषणा की है। इसके लिए विशेष प्रकार के टेलीविजन सेट की जरूरत होगी।
टेलीविजन निर्माण कार्य में जुटीं तीन बड़ी कंपनियों-सोनी, एलजी और सैमसंग ने थ्री-डी सुविधा से लैस टेलीविजन सेटों की बिक्री की तैयारी कर ली है। सबसे पहले ऐसे टीवी सेट अमेरिका और ब्रिटेन में बेचे जाएंगे।
थ्री-डी सुविधा से लैस मैच देखने के लिए दर्शकों को न सिर्फ महंगे टीवी सेट खरीदने होंगे बल्कि इसके लिए उन्हें काले रंग के विशेष चश्मों की भी जरूरत होगी जिनकी कीमत भी अच्छी खासी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।