मशाल रिले को रोकने के लिए बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी मौजूद थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही रोक दिया। अधिकारियों ने मशाल रिले के मार्ग में बदलाव भी किया।
यह मशाल कुल 106 देशों और 45,000 किलोमीटर का सफर तय करके यहां पहुंची है। मशाल की आखिरी झलक देखने के लिए बड़ी संख्या में ओलंपिक समर्थक भी वेंकूवर की सड़कों पर मौजूद थे।
हॉलीवुड अभिनेता और अमेरिका के कैलीफोनिर्या प्रांत के गवर्नर अर्नाल्ड श्वार्जनेगर ने मशाल थामा और इसके बाद यह पूर्व ओलंपिक चैम्पियन सगास्टियन कोए के हाथों में गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।