Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

तीसरे एकदिवसीय में तेंदुलकर और सहवाग को आराम (लीड-1)

इस मैच के लिए तेंदुलकर और सहवाग को आराम देने का फैसला किया गया। इनकी जगह चयनकर्ताओं ने कर्नाटक के तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन और मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा को टीम में मौका देने का फैसला किया है।

गुरुवार को चयनकर्ताओं ने तीसरे मुकाबले के लिए टीम की घोषणा की। टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक, विराट कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, रवींद्र जडेजा, सुदीप त्यागी, शांताकुमारन श्रीसंत, रविचंद्रन अश्विन, अमित मिश्रा, अभिमन्यु मिथुन और आशीष नेहरा।

तेंदुलकर की 200 रनों की नाबाद इस पारी की बदौलत भारत ने दूसरा मुकाबला 153 रनों से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त कायम कर ली है।

तेंदुलकर बुधवार को एकदिवसीय मैचों में 200 रनों की व्यक्तिगत पारी खेलने वाले विश्व के एकमात्र बल्लेबाज बने। एकदिवसीय मैचों में 17 हजार से अधिक रन बना चुके तेंदुलकर ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिंबाब्वे के केविन कोवेंट्री का रिकार्ड तोड़ा।

अनवर ने भारत के खिलाफ 1997 में चेन्नई में 194 रनों की पारी खेली थी जबकि कोवेंट्री ने 2009 में बांग्लादेश के खिलाफ बुलावायो में नाबाद 194 रन बनाए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+