नई दिल्ली, 3 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी के मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम में खेले गए हॉकी विश्व कप के पूल ए के एक मैच में कोरिया ने अर्जेटीना को 2-1 से हरा दिया।
कोरिया की तरफ से नाम योंग ली और हयून वू नैम ने गोल किए जबकि अर्जेटीना की तरफ से एकमात्र गोल फाकुंडो कालियोनी ने किया।
मध्यांतर तक दोनों टीमों की तरफ से कोई गोल नहीं किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।