वेबसाइट 'फॉक्स स्पोर्ट्स' के मुताबिक क्लार्क की नजर में पोंटिंग दूसरे किसी अन्य क्षेत्ररक्षक से इसलिए बेहतर हैं क्योंकि उन्होंने क्रिकेट के सभी स्वरूपों में अपना स्तर हमेशा बेहतरीन रखा है।
बकौल क्लार्क, "इतने लंबे करियर के दौरान रिकी ने क्षेत्ररक्षण को लेकर कभी भी लापरवाही नहीं बरती। एक कप्तान होने के नाते वह हमेशा से मानते रहे हैं कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी के अलावा टीम की जीत में क्षेत्ररक्षण महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है।"
क्लार्क ने आस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी एंड्रयू सायमंड्स को इस क्रम में दूसरे, दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स को तीसरे और दक्षिण अफ्रीका के ही अब्राहम डिविलियर्स को चौथे क्रम पर रखा है। इंग्लैंड की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान पॉल कोलिंगवुड इस क्रम में पांचवें स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।