For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

खेल जगत की 'सबसे बड़ी नीलामी' मंगलवार को

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'टाइम्स' ने ट्वेंटी-20 क्रिकेट की इस सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए लगाई जाने वाली बोली की प्रक्रिया को 'खेल जगत की सबसे बड़ी नीलामी' करार दिया है। इस नीलामी के अंतर्गत 12 उपलब्ध स्थानों के लिए कुल 66 विदेशी खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी।

आईपीएल के आयोजकों ने शनिवार को इस नीलामी के लिए कुल 66 विदेशी खिलाड़ियों की संशोधित सूची जारी की। सात जनवरी को आईपीएल ने 51 खिलाड़ियों की सूची जारी की गई थी, जिसमें शनिवार को संशोधन करते हुए 15 अन्य खिलाड़ियों के नाम शामिल किए गए।

तीसरे संस्करण के लिए आयोजकों को कुल 109 विदेशी खिलाड़ियों का आवेदन प्राप्त हुआ था। चुने गए खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान के 11-11, श्रीलंका के नौ, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के आठ-आठ, न्यूजीलैंड के चार और बांग्लादेश, कनाडा, हॉलैंड तथा जिंबाब्वे के एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं।

आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने इस नीलामी के दौरान सबसे अधिक महत्व पाने वाले खिलाड़ियों की एक सूची जारी की है। पत्र के मुताबिक पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी, वेस्टइंडीज के केमर पोलार्ड, पाकिस्तान के उमर अकमल जैसे खिलाड़ियों पर सबसे अधिक बोली लगने की उम्मीद है।

पत्र द्वारा जारी सूची में वरीयता क्रम के हिसाब से खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं : केरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज), शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान), उमर अकमल (पाकिस्तान), वायने पार्नेल (दक्षिण अफ्रीका), उमर गुल (पाकिस्तान), इयोन मोर्गन (इंग्लैंड), सकीबुल हसन (बांग्लादेश), मोहम्मद आमेर (पाकिस्तान), फिलिप ह्यूज (आस्ट्रेलिया) और ग्रीम स्वान (इंग्लैंड)।

नीलामी में शामिल होने वाले विदेशी खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है :

आस्ट्रेलिया : डगलस बोलिंगर, एश्ले नाफ्के, जेसन क्रेजा, बेन लॉफलिन, ग्राहम मानोउ, डेमियन मार्टिन, क्लिंट मैके, पीटर सिडल, एडन वोग्स, ब्रैड हेडिन, ल्यूक पामरबैक, और फिलिप ह्यूज।

इंग्लैंड : टिम ब्रेसनन, इयोन मोर्गन, राबर्ट की, एंथनी मैक्ग्राथ, मोंटी पनेसर, मार्क रामप्रकाश, ग्रीम स्वान, जोनाथन ट्रॉट।

दक्षिण अफ्रीका : यूसुफ अब्दुल्ला, जेंदर दे ब्रयन, जस्टिन केंप, रोरी क्लीनवेल्डट, वायने पार्नेल, वर्नान फिलेंडर, लोनवाबो तोत्सोबे, ट्रायन हेंडरसन, जोहान वान डेर वाथ और वॉन वैन जार्सवेल्ड।

श्रीलंका : थिलिना कन्डम्बी, नुवान कुलसेकरा, थिसिरा परेरा, चमारा सिल्वा, उपुल थरंगा, कौशल वीरारत्ने, चनाका वेलेगेदारा और नुवान जोयसा।

वेस्टइंडीज : सुलेमान बेन, डरेन गंगा, डरेन ब्रावो, वेवल हाइंड्स, केरेन पोलार्ड, लेंडल सिमंस, केमार रोच और रामनरेश सरवन।

पाकिस्तान : मोहम्मद आमेर, शाहिद अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहैल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक।

न्यूजीलैंड : शेन बांड, ग्रांट इलियट, नेथन मैक्लम और लोउ विंसेंट।

कनाडा : रिजवान चीमा

बांग्लादेश : सकीबुल हसन

जिंब्बावे : मरे गुडविन

हॉलैंड : रेयान टेन डोशाट।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+