आईसीसी की टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में नंबर दो पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से भारत पहले टेस्ट मैच में नागपुर में हार गया था, जिससे सर्वोच्च स्थान को बचाने के लिए उसे कोलकाता में खेले गए दूसरे टेस्ट को जीतना जरूरी था। यह मैच भारत ने गुरुवार नौ गेंद शेष रहते जीत लिया।
लोगार्ट ने शुक्रवार को कहा, "मैंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) को पत्र लिखकर शानदार श्रृंखला के लिए बधाई दी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।