मुंबई इंडियंस टीम ने आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए मुंबई में मंगलवार को जारी नीलामी में पोलार्ड के लिए सबसे अधिक बोली लगाई। नीलामी में कुल 13 खिलाड़ियों की बोली लगने वाली है। इसके लिए कुल 67 खिलाड़ी मैदान में हैं।
पोलार्ड के लिए चार टीमों के बीच टाइब्रेकर हुआ था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। पोलार्ड के लिए अंतिम रूप से कितनी कीमत लगाई गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है।
नीता ने कहा, "सचिन तेंदुलकर, रोबिन सिंह और टीम के प्रशिक्षक टीए शेखर ने मुझसे कहा था कि हमें एक हमें एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है और पोलार्ड हमारी इस उम्मीद पर खरा उतरेंगे। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें टीम में लाकर खुश हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।