इसके अलावा पाकिस्तान की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी, इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान और आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन को भी कोई खरीददार नहीं मिला। अफरीदी की बोली सबसे पहले लगाई गई थी।
आईपीएल के तीसरे संस्करण के लिए 13 स्थानों के लिए कुल 67 खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया मुंबई के ट्राइडेंट होटल में चल रही है। यह नीलामी 2010 सत्र के लिए हो रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।