Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्यागी ने थरंगा को सस्ते में पेवेलियन लौटाया (लीड-1)

पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार नाबाद शतक लगाने वाले थरंगा एक रन के कुल योग पर सुदीप त्यागी की गेंद पर दिनेश कार्तिक के हाथों लपके गए। थरंगा खाता भी नहीं खोल सके।

खबर लिखे जाने तक श्रीलंकाई टीम ने पांच ओवरों की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 38 रन बना लिए थे। तिलकरत्ने दिलशान 14 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 29 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान कुमार संगकारा ने नौ रन बनाए थे।

शानदार फार्म में दिख रही श्रीलंकाई टीम लगातार तीन जीत के साथ फाइनल में पहुंच चुकी है। भारत ने अब तक एक जीत हासिल की है जबकि उसे एक बार हार का भी सामना करना पड़ा है।

श्रीलंका ने बांग्लादेश को दो मौकों पर हराया है जबकि एक बार उसने भारत को भी हराया है। भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ जीत मिली है।

फाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मैच जीतना अनिवार्य है। उसका अगला लीग मुकाबला 11 जनवरी को बांग्लादेश के साथ खेला जाना है।

इस मैच के लिए भारत ने दो परिवर्तन किए हैं। वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह को आराम दिया गया है जबकि उनकी कार्तिक और अमित मिश्रा खेलेंगे। इस मैच के लिए त्यागी को भी अंतिम 11 में जगह दी गई है।

दूसरी ओर, श्रीलंकाई टीम में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज दिलशान की वापसी हुई है। दिलशान पारी की शुरुआत करेंगे जबकि बांग्लादेश के खिलाफ पारी की शुरुआत करते वक्त शतक लगाने वाले माहेला जयवर्धने मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+