Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवेंट्स को हराकर इंटर मिलान इटैलियन कप के सेमीफाइनल में

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इटली की घरेलू फुटबाल लीग की तालिका में पहले स्थान पर चल रही इंटर मिलान की टीम मध्यांतर तक 0-1 से पिछड़ रही थी लेकिन उसके बाद उसने जबरदस्त वापसी की और मैच अपने नाम किया।

दूसरी ओर, फियोरेंटीना की टीम भी अंतिम चार दौर में जगह बनाने में कामयाब रही है। फियोरेंटीना ने मौजूदा चैम्पियन लाजियो को 3-2 के अंतर से पराजित किया। दो मुकाबलों के सेमीफाइनल दौर में इंटर मिलान और फियोरेंटीना की भिड़ंत 3 और 10 फरवरी को होगी।

दूसरा सेमीफाइनल रोमा और उडेनीज के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने गुरुवार को अपने-अपने मैच जीतकर यह अधिकार हासिल किया। रोमा ने काटानिया को 1-0 से हराया जबकि उडेनीज ने एसी मिलान को भी इसी अंतर से पराजित किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:30 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+