भारत को मिला 2 रन का लक्ष्य (लीड-3)
मीरपुर (बांग्लादेश), 27 जनवरी (आईएएनएस)। स्थानीय शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन बुधवार को बांग्लादेश ने भारत के सामने जीत के लिए महज दो रनों की बेहद आसान चुनौती पेश की है।
चौथे दिन जहीर खान कील घातक गेंदबाजी की वजह से बांग्लादेश की पूरी टीम दूसरी पारी में 312 रनों पर पेवेलियन लौट गई। भारत ने पहली पारी के आधार पर ही 311 रनों की बढ़त बनाई थी और अब उसे यह टेस्ट और श्रृंखला जीतने के लिए महज दो रन बनाने हैं।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 228 था। चौथे दिन भी मेजबान टीम ने सहज ढंग से पारी को आगे बढ़ाया। परंतु खेल के पहले सत्र में ही उसे तीन झटके लगे। ये तीनों विकेट स्पिनरों के खाते में गए। प्रज्ञान ओझा ने मोहम्मद अशरफुल (25) और सकीबुल हसन (7) को पेवेलिन की राह दिखाई। शहादत हुसैन 40 रनों के निजी स्कोर पर हरभजन सिंह का शिकार बने।
स्पिनरों के बाद भारतीय टीम के सबसे अनुभवी गेंदबाज जहीर खान ने बांग्लादेश के तीन बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। रकीबुल हसन पांच और महमुदुल्ला व सैफुल इस्लाम बगैर खाता खोले ही जहीर की घातक गेंदबाजी का शिकार बन गए। भोजनकाल के ठीक बाद रुबेल हुसैन को भी जहीर ने चलता किया।
इससे पहले भारत ने पहली पारी आठ विकेट पर 544 रनों पर घोषित कर दी थी। भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने 143 और राहुल द्रविड़ ने 111 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश की पहली पारी 233 रनों पर सिमट गई थी। बांग्लादेश की ओर से महमुदुल्ला ने नाबाद 96 रन बनाए थे। भारत की ओर से ईशांत शर्मा ने चार और जहीर खान ने तीन विकेट चटकाए थे।
भारत दो मैचों की इस श्रृंखला में 1-0 से आगे है। चटगांव में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारत ने बांग्लादेश को 113 रनोंे से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications