आलम ने नियमित क्षेत्ररक्षण शिविर की जरूरत पर बल दिया
पाकिस्तानी टीम आस्ट्रेलिया के साथ खेली गई तीन मैचों की टेस्ट श्रृंखला में सोमवार को 3-0 से हार गई। आस्ट्रेलिया के खिलाफ किसी श्रृंखला में पाकिस्तानी टीम की यह लगातार चौथी हार है।
इंतिखाब ने कहा कि उनके खिलाड़ियों को अपने क्षेत्ररक्षण में मूलभूत सुधार लाना होगा, तब जाकर वे आस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के बारे में सोच सकते हैं।
कोच ने कहा, "अगर आप आसान कैच नहीं पकड़ सकते तो आप किसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत की उम्मीद न रखें। हमारा क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा है और इस श्रृंखला के दौरान इसमें जरा भी सुधार नहीं दिखा।"
पाकिस्तानी टीम ने न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगभग दो दर्जन कैच गिराए। इस कारण आस्ट्रेलियाई मीडिया ने अपने खिलाड़ियों को 'बटर फिंगर्ड' (मक्खन लगी अंगुलियों वाले) पुकारना शुरू कर दिया है।
इंतिखाब ने कहा, "हमें अपनी गलतियों से सीख लेनी होगी। खासतौर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को प्रेरक बनकर आगे आना होगा। हमें विकेट पर टिके रहने की जरूरत थी लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। युवा खिलाड़ी तभी कुछ सीख पाएंगे जब वरिष्ठ खिलाड़ी उनके सामने उदाहरण पेश करेंगे। अच्छी टीमें गलतियों से सीखकर ही आगे बढ़ती हैं। इसे अपनी आदत में शुमार करने होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications