Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शीतकालीन ओलंपिक में स्कीइंग स्थगित

शीतकालीन ओलंपिक के पहले दिन वैंकूर में ख़राब मौसम के कारण प्रतिष्ठित स्कीइंग को स्थगित करना पड़ा है. आयोजकों ने बारिश और गर्म तापमान की वजह से पुरुषों की स्कीइंग मुक़ाबलों को सोमवार तक के लिए टाल दिया है. बारिश के कारण बर्फ स्कीइंग के आयोजन के लायक नहीं रहा.

इसी कारण से महिलाओं की प्रतियोगिताओं के कार्यक्रमों में भी बदलाव किया गया है. शीतकालीन ओलंपिक के आयोजकों को आशा है कि अगले हफ़्ते ठंड मौसम के बीच बर्फ़ की सतह इस लायक़ हो जाएगी कि स्कीइंग की प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा.

ख़राब शुरुआत

शुक्रवार को शीतकालीन ओलंपिक की शुरुआत ही एक दुखद घटना के साथ हुई है, जब जोर्जिया के 21 वर्षीय खिलाड़ी नोडार कुमारीटाशविली की मौत हो गई. नोडार कुमारीटाशविली की मौत उदघाटन के कुछ घंटे पहले उस समय हुई जब वो स्लाइडिंग केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे थे.

उधर कनाडा के प्रदर्शनकारियों ने इस खेल के ख़र्च और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव पर अपनी नाराज़गी जताई है. इन प्रदर्शनकारियों की वैंकूर में पुलिस से झड़प हुई है और उन्होंने ख़िड़कियों को नुक़सान पहुंचाया है. ग़ौरतलब है कि भारत के खिलाड़ी भी शीतकालीन ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:31 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+