भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट श्रृंखला का कार्यक्रम घोषित
बीसीसीआई के बयान के मुताबिक 6 से 27 फरवरी के बीच खेली जाने वाली इस श्रृंखला के अंतर्गत दो टेस्ट और तीन एकदिवसीय मैच खेले जाएंगे। टेस्ट मैचों के लिए नागपुर और कोलकाता का चयन किया गया है जबकि एकदिवसीय मैच जयपुर, कानपुर और अहमदाबाद में होंगे।
पहला टेस्ट मैच 6-10 फरवरी के बीच नागपुर स्थित विदर्भ क्रिकेट संघ मैदान पर होगा। दूसरा टेस्ट 14-18 फरवरी के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गरडस मैदान पर होगा। इस मैदान पर 2007 के बाद पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। एकदिवसीय मैच 21 फरवरी को जयपुर में, 24 फरवरी को कानपुर में और 27 फवरी को अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार इस श्रृंखला के अंतर्गत दोनों टीमों के बीच पांच एकदिवसीय मैच खेले जाने थे लेकिन बीसीसीआई के विशेष अनुरोध पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड इसमें दो टेस्ट मैचों को शामिल करने के राजी हो गया। इसे देखते हुए एकदिवसीय मैचों की संख्या घटाकर तीन कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications