राज्य के खेल मंत्री गोपाल कांडा ने कहा,"हम विश्व हॉकी कप में पाकिस्तानी टीम से मैच जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को 500,000 रुपये का पुरस्कार देंगे। इस मैच में पाकिस्तानी टीम के खिलाफ जिन खिलाड़ियों ने गोल किए हैं उन प्रत्येक खिलाड़ियों को 100,000 रुपये दिए जाएंगे।"
मंत्री ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस शानदार जीत के लिए हम हॉकी टीम को बधाई देते हैं। यह जीत भारतीय हॉकी टीम के विजयी अभियान की स्वर्णिम शुरुआत है।"
इस मैच में भारतीय टीम ने अपनी कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तानी टीम को 4-1 से पराजित किया था। संदीप सिंह ने दो गोल किए, जबकि शिवेंद्र सिंह और प्रभजोत सिंह ने एक-एक गोल किए थे।
कांडा ने बताया कि राज्य सरकार खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए बड़े पैमाने पर धन खर्च रही है।
उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट खिलाड़ियों को हरियाणा पुलिस में उच्च पदों पर भी नियुक्त किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।