आईपीएल-3 : सबसे महंगे रहे रॉच, कैफ को मिले 250,000 डॉलर (लीड-1)

हैरानी की बात यह रही कि नीलामी में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी के लिए बोली नहीं लगाई गई। तीसरे संस्करण के लिए पाकिस्तान के कुल 11 खिलाड़ी मैदान में थे लेकिन आठ में से एक भी फ्रेंचाइजी टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ने की इच्छा नहीं जाहिर की।

यहां तक की पाक की ट्वेंटी-20 टीम के कप्तान शाहिद अफरीदी को भी खरीददार नहीं मिला। इस बार नीलामी में पाकिस्तान के मोहम्मद आमेर, अफरीदी, सईद अजमल, मिस्बाह उल हक, सोहेल तनवीर, उमर अकमल, उमर गुल, कामरान अकमल, राणा नवेद उल हसन, इमरान नजीर और अब्दुल रज्जाक मैदान में थे।

इसके अलावा, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी वेबल हाइंड्स, श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा, आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज, वेस्टइंडीज के डरेन गंगा, इंग्लैंड के स्पिनर ग्रीम स्वान, आस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हेडिन, न्यूजीलैंड के ग्रांट इलियट, दक्षिण अफ्रीका के जोहान वान डेर वाथ, आस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा, वेस्टइंडीज के रामनरेश सरवन, आस्ट्रेलिया के डगलस बोलिंगर, दक्षिण अफ्रीका के ट्रायन हेंडरसन, वेस्टइंडीज के सुलेमान बेन, श्रीलंका के चमारा सिल्वा के लिए भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई।

राजस्थान रॉयल्स टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी डेमियन मार्टिन को 100,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा जबकि किंग्स इलेवन पंजाब ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी यूसुफ अब्दुल्ला के साथ करार किया। राजस्थान रॉयल्स टीम ने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी एडम वोग्स को उनकी आधार कीमत 50,000 डॉलर पर खरीदा।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने जहां श्रीलंका के खिलाड़ी थिसिरा परेरा को 50,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा वहीं उद्योगपति विजय माल्या के स्वामित्व वाली बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स टीम ने इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन को 220,000 डॉलर में अपने साथ जोड़ा। मोर्गन सबसे अधिक कीमत पाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे।

मुंबई इंडियंस टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी केरन पोलार्ड को अपने साथ जोड़ा। पोलार्ड के लिए चार टीमों के बीच टाइब्रेकर हुआ था, जिसके बाद मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ जोड़ने में सफलता हासिल की। पोलार्ड के लिए अंतिम रूप से कितनी कीमत लगाई गई, इसका खुलासा नहीं हो सका है। कहा जा रहा है कि पोलार्ड के लिए रॉच के बाद सबसे अधिक बोली लगाई गई है।

दूसरी ओर, दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी वायने पार्नेल के लिए 610,000 डॉलर की बोली लगाई। पार्नेल भाग्यशाली रहे कि दिल्ली की टीम ने उनकी आधार कीमत 100,000 डॉलर से काफी ऊंची कीमत अदा की। उधर, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के स्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज शेन बांड को अपने साथ जोड़ लिया है। बांड के लिए लगाई बोली की रकम का खुलासा नहीं हो सका है।

किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी एड्रियन बाराथ को 75,000 डॉलर की कीमत पर अपने साथ जोड़ लिया। शुरुआती बोली में भारत के एकमात्र खिलाड़ी कैफ को कोई खरीददार नहीं मिला था लेकिन किंग्स इलेवन ने अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कैफ के लिए बोली लगाई। कैफ के लिए आधार कीमत 50,000 डॉलर तय की गई थी।

इसके अलावा डेक्कन चार्जर्स ने प्रथम श्रेणी खिलाड़ी हरमीत सिंह को अपने साथ जोड़ा जबकि मुंबई इंडियंस टीम ने अंडर-19 टीम के खिलाड़ी हर्षल पटेल को अपनी टीम में शामिल किया। इन खिलाड़ियों के लिए फ्रेंचाइजी टीमों ने आठ लाख रुपये की कीमत लगाई। न्यूजीलैंड में विश्व कप खेल रही अंडर-19 टीम के कप्तान अशोक मानेरिया को बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स ने अपने साथ जोड़ा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 19, 2010, 3:08 [IST]
Other articles published on Jan 19, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+