कोरस ग्रैंडमास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे 5 भारतीय
इस महीने की 15 से 31 तारीख के बीच पारंपरिक दे मोरियान कम्युनिटी सेंटर में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय दल की अगुआई सुपरग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद करेंगे।
मेजबान हॉलैंड के अलावा किसी भी देश के तीन से अधिक खिलाड़ी सभी तीन वर्गो में हिस्सा नहीं ले रहे हैं जबकि भारत इन सबसे आगे निकलकर पांच खिलाड़ियों के साथ अपनी किस्मत आजमाएगा।
कोरस ग्रैंडमास्टर्स को विश्व का सबसे पुराना और कठिन पारंपरिक शतरंज टूर्नामेंट माना जाता है। पांच बार यह खिताब जीत चुके विश्वनाथन आनंद के अलावा इस वर्ष भारतीय दल में पेंटाला हरिकृष्णा, परिमार्जन नेगी, अभिजीत गुप्ता और सौम्य विश्वनाथन शामिल हैं।
आनंद जहां 'ए' वर्ग में हिस्सा लेंगे वहीं हरिकृष्णा और नेगी 'बी' वर्ग में तथा गुप्ता और सौम्य 'सी' वर्ग में शिरकत करेंगे। आनंद इस टूर्नामेंट के दूसरे सर्वोच्च खिलाड़ी होंगे। उनके रेटिंग अंक 2700 हं जबकि मैग्नस कार्टन 2810 अंकों के साथ सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे। हरि 'बी' वर्ग में और गुप्ता 'सी' वर्ग में दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी होंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications