सिडनी टेस्ट : आस्ट्रेलिया की पहली पारी 127 पर सिमटी
बारिश के कारण मैच देरी से आरंभ हुआ। आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन चौथे ही ओवर ने उनका यह फैसला गलत साबित होता दिखा।
खेल के चौथे ही ओवर में दो रनों के स्कोर पर आस्ट्रेलिया को पहला झटका लगा। साइमन कैटिच के स्थान पर शेन वाटसन के साथ आस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने आए फिलिप 'ूज अपना खाता भी नहीं खोल सके। उन्होंने 15 गेंदों का सामना किया। तेज गेंदबाज मोहम्मद सामी ने उन्हें अपना शिकार बनाया।
'ूज का स्थान लेने आए कप्तान पोंटिंग भी सामी की अगली गेंद पर चलते बने। पोंटिंग भी अपना खाता नहीं खोल सके। मैच के आठवें ओवर में सामी ने आस्ट्रेलिया को तीसरा झटका दिया। उन्होंने छह रन बनाए। इस समय आस्ट्रेलिया की टीम महज 10 रनों पर अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट गवांकर संघर्ष कर रही थी।
माइकल क्लार्क के रूप में आस्ट्रेलिया को 18वें ओवर में चौथा झटका लगा। क्लार्क ने हालांकि 50 गेंदों का सामना किया लेकिन उन्होंने सिर्फ तीन रन बनाए। उन्हें मोहम्मद आसिफ ने आउट किया। उस समय टीम का स्कोर 36 रन था।
आस्ट्रेलिस्याई टीम का स्कोर जब 51 पर पहुंचा तो उसे इस स्कोर पर दो और झटके लगे। माइक हसी के रूप में आस्ट्रेलिया को पांचवा और एम. नार्थ के रूप में छठा झटका लगा। हसी ने 28 रन बनाए।
तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन ने अपनी टीम के लिए सर्वाधिक 38 रन बनाए। उन्होंने 23 गेंदों में यह रन बनाए। नाथन हारित्ज के साथ आठवें विकेट के लिए उन्होंने 44 रनों की पारी की सबसे बड़ी साझेदारी की। हारित्ज ने 21 रन बनाए।
आसिफ ने पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक छह विकेट लिए जबकि आस्ट्रेलिया के शीर्ष बल्लेबाजी क्रम की कमर तोड़ने वाले सामी ने तीन विकेट चटकाए। एक विकेट उमर गुल के खाते में गया।
पहली पारी में आस्ट्रेलिया को 127 रनों पर समेटने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक बगैर कोई विकेट गंवाए 14 रन बना लिए थे। इमरान फरहत नौ और सलमान बट्ट तीन रन बनाकर नाबाद थे। खराब रोशनी के कारण अम्पायरों ने खेल जल्द खत्म करने का फैसला किया।
उल्लेखनीय है कि मेलबर्न में खेले गए पहले टेस्ट मैच में आस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 170 रनों से पराजित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications