गंभीर और कोहली पेवेलियन लौटे (लीड-1)
मीरपुर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में खेली जा रही त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने सात ओवरों में गौतम गंभीर और विराट कोहली का विकेट गवांकर 64 रन बना लिए थे।
स्थानीय शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के खाते में अभी 14 रन ही जुड़े थे कि गंभीर चनाका वेलेगेदारा का शिकार बन गए। वह आठ रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद कोहली भी नौ रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। खबर लिखे जाने तक वीरेंद्र सहवाग 40 और युवराज सिंह बिना कोई रन बनाए नाबाद थे।
भारतीय टीम में युवराज और एस. श्रीसंत की वापसी हुई। श्रृंखला में भारत और श्रीलंका के अलावा तीसरी टीम बांग्लादेश है। पहले मैच में सोमवार को श्रीलंका ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications