Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

करियर में माराडोना जैसा खिलाड़ी नहीं देखा : मैथ्यूज

कोलकाता, 15 जनवरी (आईएएनएस)। जर्मनी के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी लोथार मैथ्यूज के मुताबिक उन्होंने दो दशक लंबे अपने करियर में अर्जेटीना के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा।

मैथ्यूज ने माराडोना के खिलाफ 1986 और 1990 के विश्व कप फाइनल मुकाबले खेले थे। 1986 में अर्जेटीना ने 3-2 से विश्व कप जीता था और उसके चार साल बाद मैथ्यूज के नेतृत्व में जर्मनी की टीम ने अर्जेटीना को 1-0 से पराजित कर विश्व कप का ताज अपने नाम किया था।

2010 के फीफा विश्व कप की ट्राफी का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मैथ्यूज ने कहा, "पिछले 20 सालों में मैंने माराडोना से बेहतर कोई खिलाड़ी नहीं देखा। वर्ष 1986 में वह अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में थे। उनके बगैर अर्जेटीना ने 1986 का विश्व कप नहीं जीता होता। 1990 के विश्व कप में माराडोना अपने सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+