Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शतक लगाकर पोंटिंग ने बंद किया आलोचकों का मुंह

पोंटिंग 240 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके लगाकर नाबाद लौटे। पिछले 10 मैचों में यह उनका पहला शतक है। उन्होंने इससे पहले 8 जुलाई, 2009 को कार्डिफ में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला के पहले टेस्ट मैच में 150 रनों की पारी खेली थी।

इसके बाद मानो पोंटिंग का बल्ला उनसे रूठ गया क्योंकि अगले शतक का इंतजार करने के लिए पोंटिंग को 18 पारियों तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान आलोचकों ने उनके खिलाफ मुहिम शुरू कर दी। सबने एक स्वर में कहा कि पोंटिंग को कप्तानी से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि इसके दबाव के कारण उनकी बल्लेबाजी प्रभावित हो रही है।

पोंटिंग टेस्ट मैचों के सबसे सफल बल्लेबाजो में एक हैं। वह अपने करियर के 141वें मैच में खेलते हुए 239 पारियों में 28 बार नाबाद रहते हुए अब तक 11,698 रन बना चुके हैं। इस दौरान पोंटिंग के बल्ले से 39 शतक और 50 अर्धशतक निकले हैं। उनका औसत 55.44 रन है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+