अभिषेक नायर नौ और विनायक सामंत नौ रन बनाकर खेल रहे थे। पहली पारी में तीन विकेट झटकने वाले तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने तीन विकेट झटके हैं जबकि आर विनय कुमार को एक सफलता मिली है। मुंबई ने वसीम जाफर (8), अंजिक्य रेहाने (4), सलिल कुकरेजा (13) और ओजे खानवल्कर (0) के विकेट गंवाए हैं।
इससे पहले, मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक की पहली पारी 130 रनों पर समेट दी। कर्नाटक की टीम 49.3 ओवरों तक बल्लेबाजी कर सकी। मुंबई की ओर से आविष्कार साल्वी ने सर्वाधिक पांच विकेट झटके जबकि धवल कुलकर्णी को दो और अजीत अगरकर तथा अभिषेक को एक-एक सफलता मिली।
मुंबई ने अपनी पहली पारी में 233 रन बनाए थे। इस तरह उसे पहली पारी की तुलना में 103 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त मिल गई। पहले दिन की समाप्ति तक एक विकेट के नुकसान पर 15 रन बनाने वाली इस टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज केबी पवन ने सर्वाधिक 33 रन बनाए। उसके पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सके।
पवन (33) के अलावा रोबिन उथप्पा (9), आर विनय (2), गणेश सतीश (10), मनीष पांडेय (0), अमित वर्मा (8), स्टुअर्ट बिन्नी (13), सुनील जोशी (17), मुरलीधरन गौतम (16) और मिथुन (5) रन बनाए। उथप्पा पहले दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले आउट हुए थे।
कर्नाटक ने विनय और मिथुन की शानदार गेंदबाजी की बदौलत मैच के पहले दिन मुंबई की पहली पारी 233 रनों पर समेट दी थी। 38 बार के चैम्पियन मुंबई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज सामंत ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। सामंत ने 157 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए।
तेज गेंदबाजों को मदद कर रही इस पिच पर मुंबई के बल्लेबाज अपने कद के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम 79 ओवरों में पेवेलियन लौट गई। कर्नाटक की ओर से विनय और मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: चार और तीन विकेट झटके। दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।