Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रणजी ट्रॉफी फाइनल : पहले दिन कर्नाटक के 1 विकेट पर 15 रन (लीड-3)

कर्नाटक ने सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (0) का विकेट गंवाया है। उथप्पा 11 गेंदों पर एक चौका लगाने के बाद धवल कुलकर्णी की गेंद पर कप्तान वसीम जाफर के हाथों लपके गए।

दिन का खेल खत्म होने तक केबी पवन दो और नाइटवॉचमैन आर. विनय कुमार दो रन बनाकर नाबाद लौटे। कर्नाटक की टीम पहली पारी की तुलना में अभी भी 218 रन पीछे है जबकि उसके नौ विकेट सुरक्षित हैं।

इससे पहले, 38 बार के चैम्पियन मुंबई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज विनायक सामंत ने सर्वाधिक 67 रन बनाए। सामंत ने 157 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके लगाए। तेज गेंदबाजों को मदद कर रही इस पिच पर मुंबई के बल्लेबाज अपने कद के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर सके और पूरी टीम 79 ओवरों में पेवेलियन लौट गई।

इसके अलावा मुंबई के लिए अभिषेक नायर ने 37 रनों का योगदान दिया जबकि इकबाल अब्दुल्ला ने 30 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज साहिल कुकरेजा (0), कप्तान वसीम जाफर (3) और अंजिक्य रेहाने (14) ने निराश किया लेकिन ओजे खानवल्कर (25)और रोमेश पोवार (23) ने मुश्किल समय में उपयोगी बल्लेबाजी की।

कर्नाटक की ओर से विनय और अभिमन्यु मिथुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए क्रमश: चार और तीन विकेट झटके। दिग्गज स्पिनर सुनील जोशी और श्रीनाथ अरविंद को भी एक-एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:29 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+